Search

 
 
 

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कोरोना पॉजिटिव, नागपुर के किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराये गये

 

Nagpur : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर है.  उन्हें शुक्रवार को नागपुर के  निजी अस्पताल किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  अस्पताल सूत्रों के अनुसार मोहन भागवत को अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है. उन्होंने कहा कि भागवत को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

आरएसएस ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए कहा, सरसंघचालक डॉ मोहनजी भागवत की कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. उसके सामान्य लक्षण हैं. उन्हें किंग्सवे अस्पताल नागपुर में भर्ती कराया गया है.  संघ के एक पदाधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि भागवत कोविड-19 संक्रमित पाये गये हैं.

महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कहर


महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 58,993 नये मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32,88,540 हो गयी. वहीं मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,200 नए मामले सामने आये, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या पांच लाख से अधिक हो गयी. महामारी से 35 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या 11,909 पर पहुंच गयी.   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही