Search

 
 
 

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आरक्षण का समर्थन किया, कहा, कुछ लोग झूठे वीडियो प्रसारित कर रहे हैं

 
Hyderabad : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने आज रविवार को कहा कि संघ परिवार ने कुछ समूहों को आरक्षण देने का कभी विरोध नहीं किया है. एक शैक्षणिक संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि संघ का मानना है कि आरक्षण तब तक दिया जाना चाहिए, जब तक कि इसकी जरूरत है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

जब तक समाज में भेदभाव है तब तक आरक्षण दिया जाना चाहिए

आरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच छिड़े वाकयुद्ध के बाद भागवत ने यह टिप्पणी की है. आरएसएस प्रमुख भागवत ने पिछले साल नागपुर में कहा था कि जब तक समाज में भेदभाव है तब तक आरक्षण दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा था कि भेदभाव समाज में व्याप्त है, भले ही यह दिखायी नहीं देता हो.

संघ शुरू से ही संविधान के अनुसार आरक्षण का समर्थन करता रहा है.

एएनआई के अनुसार उन्होंने कहा, संघ शुरू से ही संविधान के अनुसार सभी आरक्षणों का समर्थन करता रहा है, लेकिन कुछ लोग झूठे वीडियो प्रसारित कर रहे हैं कि आरएसएस आरक्षण के खिलाफ है और हम इसके बारे में बाहर नहीं बोल सकते. अब यह पूरी तरह से झूठ है. ये असत्य बात है और गलत बात है. संघ शुरू से ही संविधान के अनुसार सभी आरक्षणों का समर्थन करता रहा है.

मामला बढ़ता देख मोहन भागवत ने सफाई दी  

देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दो चरणों में 190 सीटों पर वोट पड़ चुके हैं. पांच चरण अभी बाकी हैं. चुनाव के समय में फिर आरक्षण को लेकर एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा कि आरएसएस आरक्षण के खिलाफ है. मामला बढ़ता देख मोहन भागवत ने सफाई दी है.
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही