Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RSS चीफ मोहन भागवत आज गुजरात में 10 हजार से भी अधिक स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे

Ahmedabad : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ गुजरात पहुंचे हैं. खबर है कि वे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम अहमदाबाद स्थित जीएमडीसी यूनिवर्सिटी मैदान में होगा. कार्यक्रम का नामकरण समाजशक्ति संगम क्या गया है. मोहन भागवत दोपहर लगभग 3 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे, कार्यक्रम का शुभारंभ साढ़े चार बजे होगा. इससे पहले श्री भागवत ने 2015 में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोले थे जानकारी के अनुसार समाजशक्ति संगम कार्यक्रम में 10 हजार से भी अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे. खबर है कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख सामाजिक संदेश देंगे. इसे भी पढ़ें : नागालैंड">https://lagatar.in/nagaland-government-did-not-approve-prosecution-of-army-personnel-14-people-were-killed-in-firing/">नागालैंड

: केंद्र सरकार ने सेना के जवानों पर मुकदमा चलाने को मंजूरी नहीं दी, फायरिंग में 14 लोगों की मौत हो गयी थी

स्वाभिमानी, स्वावलंबी और समर्थ भारत सभी का सपना है

संघ का कहना है कि स्वाभिमानी, स्वावलंबी और समर्थ भारत सभी का सपना है. इस सपने को साकार करने के लिए अनुशासन से भरा संगठित समाज का निर्माण आवश्यक है. संघ के अनुसार इसी उद्देश्य से समाजशक्ति संगम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में संघ से जुड़े कई दिग्गज नेता शामिल होंगे. कार्यक्रम के लिए पुलिस द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. जान लें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत दो दिन के गुजरात में रहेंगे. कल 15 अप्रैल को भी वे कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वे एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : नाना">https://lagatar.in/nana-and-moussa-will-perform-asads-last-rites-today-atiq-ahmed-will-not-be-able-to-give-the-soil/">नाना

और मौसा आज करेंगे असद को सुपुर्द-ए-खाक, मिट्टी नहीं दे पायेगा अतीक अहमद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही