Nagpur : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज मंगलवार को झारखंड आ रहे हैं. खबर है कि वह चार दिन झारखंड में रहेंगे. जानकारी के अनुसार आज सुबह श्री भागवत 10.30 बजे रांची पहुंचेंगे. यहां से वह लोहरदगा रवाना हो जायेंगे. आरएसएस प्रमुख 19 मई तक लोहरदगा में रहेंगे. वे यहां आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में भाग लेंगे. जान लें कि आरएसएस के प्रथम व द्वितीय वर्ष का प्रशिक्षण वर्ग देश में कई शहरों में हो रहा है. हर साल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाता है.
">https://lagatar.in/category/desh-videsh/"> नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें सरसंघचालक स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे
आरएसएस के सरसंघचालक इस वर्ग में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे. स्वयंसेवकों को आरएसएस के तौर-तरीकों की जानकारी दी जायेगी. बताया जाता है कि लोहरदगा के प्रशिक्षण वर्ग में (प्रथम वर्ष) लगभग 388 स्वयंसेवक शामिल हो रहे हैं. द्वितीय वर्ष में 100 से अधिक स्वयंसेवक शामिल होंगे. इसके अलावा घोष वर्ग में लगभग 80 स्वयंसेवक शिरकत करेंगे है. यह वर्ग 20 दिवसीय होगा. इसका समापन दो जून को होगा.
द्वितीय वर्ष का सामान्य वर्ग 20 मई से राजगीर में
प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत रांची आयेंगे. खबरों के अनुसार वे शुक्ला कॉलोनी स्थित अपने परिचित के यहां रुकेंगे. जानकारी दी गयी है कि इस वर्ष झारखंड-बिहार के स्वयंसेवकों के लिए लोहरदगा में द्वितीय वर्ष का विशेष वर्ग लगेगा. इसके अलावा झारखंड और बिहार के स्वयंसेवकों के लिए द्वितीय वर्ष का सामान्य वर्ग का आयोजन 20 मई से बिहार के राजगीर में होगा.
Leave a Comment