Search

 
 
 

आपातकाल की बरसी पर आरएसएस के मुखपत्र पांचजन्य ने इंदिरा गांधी की तुलना हिटलर से की

 
New Delhi : आरएसएस ने आपातकाल की बरसी पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से की है. बता दें कि आरएसएस की पत्रिका पांचजन्य ने इंदिरा गांधी की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से करते हुए नये अंक के कवर पेज पर हिटलर और इंदिरा गांधी की फोटो लगाई है. इसे हिटलर गांधी नाम दिया गया है. बता दें कि 25 जून, 1975 को तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रेडियो के माध्‍यम से इमरजेंसी का ऐलान किया था.नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

25 जून, 1975 को इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी का ऐलान किया था

पांचजन्य ने लिखा है कि हिटलर के जघन्य अपराधों को नकारने या भुलाने पर यूरोप में कई जगह कानूनी पाबंदी है. ये उनके लिए अस्तित्व रक्षा का सवाल है. यही स्थिति भारत में इंदिरा गांधी के लगाये गये आपातकाल की है, जिसे भुलाना लोकतंत्र के अस्तित्व के लिए खतरनाक हो सकता है. आइए याद करें 25 जून, 1975 की काली रात से शुरू हुई दास्तान... पत्रिका  में जयप्रकाश नारायण की हाथ में हथकड़ी लगी हुई फोटो भी है. जिसका टाइटल वह भयावह कहानी दिया गया है. जान लें क्पा  पांचजन्य  के अलावा पीएम मोदी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता इमरजेंसी को याद करते हुए कांग्रेस पर बरसे हैं.   पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मैं उन सभी साहसी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया और हमारी लोकतांत्रिक भावना को मजबूत करने के लिए काम किया.

विदेशी शासन के अत्याचार को पीछे छोड़ दिया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया. 25 जून 1975 को एक परिवार ने अपने तानाशाही प्रवृत्ति के कारण देश के महान लोकतंत्र की हत्या कर आपातकाल जैसा कलंक थोपा था. जिसकी निर्दयता ने सैकड़ों वर्षों के विदेशी शासन के अत्याचार को भी पीछे छोड़ दिया. ऐसे कठिन समय में असीम यातनाएं सहकर लोकतंत्र की स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले सभी राष्ट्र भक्तों को नमन करता हूं. इसके अलावा भाजपा ने इमरजेंसी पर सात मिनट का वीडियो जारी किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही