NewDelhi : पाकिस्तान में आटा 250 रुपए किलो हो गया है. हमें दुख होता है. हम उन्हें आटा भेज सकते हैं. भारत तो 25-50 लाख टन गेहूं भी उन्हें दे सकता है, लेकिन वो मांगते ही नहीं है. 70 साल पहले वे हमारे साथ ही थे. RSS के सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने गुरुवार को यह कहते हुए पाकिस्तान की आर्थिक तंगी पर मोदी सरकार को पड़ोसी धर्म निभाने की सलाह दी. कहा कि पाकिस्तान की भुखमरी के दौरान भारत उन्हें 10-20 टन गेहूं भेज सकता है. डॉ कृष्ण गोपाल फिल्म प्रोड्यूसर इकबाल दुर्रानी के दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. इस मौके पर संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : भारतीय">https://lagatar.in/ajay-singh-banga-of-indian-origin-will-be-the-president-of-the-world-bank-which-biden-nominated/">भारतीय
मूल के अजय सिंह बंगा वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट होंगे…जो बाइडेन ने किया नॉमिनेट
मोदी ने कहा, वैश्विक चुनौतियों से निपटना है, तो बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करना होगा
मूल के अजय सिंह बंगा वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट होंगे…जो बाइडेन ने किया नॉमिनेट
वो दिन-रात हमें अपमानित करते हैं, फिर भी...
डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा, पाकिस्तान हमसे लड़ता रहा है. भारत से चार युद्ध लड़ चुका है. हमला पाकिस्तान ही करता है. वो दिन-रात हमें अपमानित करते हैं फिर भी हम चाहते हैं कि वो सुखी हों. सह सरकार्यवाह डॉ गोपाल ने सलाह देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच इस दूरी का क्या फायदा है. हम तो चाहते हैं कि उनके यहां पर कोई कुत्ता भी भूखा ना रहे. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-to-deal-with-global-challenges-multilateral-development-banks-have-to-be-strengthened/">पीएममोदी ने कहा, वैश्विक चुनौतियों से निपटना है, तो बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करना होगा
Leave a Comment