Search

आरएसएस ने सीएम योगी के बंटेंगे तो कटेंगे… वाले बयान का समर्थन किया, कहा, यह हिंदू एकता के लिए जरूरी...

 Mathura :  उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की वार्षिक बैठक में RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे… वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि हमें इस विचार को अपनाना चाहिए. कहा कि यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए आवश्यक है.

देश भर में संघ की 72354 शाखाएं चल रही हैं

इस क्रम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, पिछले साल के मुकाबले इस बार आरएसएस की शाखाएं ज्यादा बढ़ी हैं. देश भर में संघ की 72354 शाखाएं चल रही हैं. कहा कि वर्तमान हालात में एकता(हिंदू) बनाए रखनी है. कई जगह धर्मांतरण हो रहे हैं. गणेश पूजा और दुर्गा पूजा के समय हमले हो रहे है. ऐसे समय में अपनी रक्षा करना चाहिए और एकता भी बनाए रखनी चाहिए. श्री होसबाले ने कहा, बांग्लादेश में रह रहे हिंदू समाज के लोगों के लिए भारत सरकार ने कदम उठाये हैं. कहा कि दुनिया में कहीं भी किसी भी हिंदू को दिक्कत है तो वो मदद के लिए भारत की तरफ ही देखता है.

लड़कियों को लव जिहाद के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए

सीएम योगी के बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा, इसका मतलब हमें     की आवश्यकता है. हमें इसे आचरण में लाना है. लोग इसे समझ रहे हैं और अपना रहे हैं. यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए बहुत आवश्यक है. उन्होने कहा कि हिंदुओं को तोड़ने के लिए लोग काम कर रहे हैं. दत्तात्रेय होसबाले ने लव जिहाद का जिक्र करते हुए कहा कि इससे समाज में समस्या हो रही है. लड़कियों को लव जिहाद के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए. हमारे समाज की बहन-बेटियों को बचाना हमारा काम है. केरल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 200 लड़कियों को लव जिहाद से बचाया गया है.

योगी और मोहन भागवत के बीच मथुरा में बातचीत हुई थी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक मथुरा स्थित गऊ ग्राम परखम के दीनदयाल उपाध्याय गौ विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित हुई. 25 -26 अक्टूबर को आयोजित बैठक में संघ के सभी 46 प्रांतों के प्रांत एवं सह प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक शामिल हुए.  बता दें कि   कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बीच उत्तर प्रदेश के मथुरा में लगभग ढाई घंटे तक बातचीत हुई थी.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp