Search

 
 
 

RTE: प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटों पर मुफ्त एडमिशन शुरू, 15 मार्च तक करें आवेदन

जिले के मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटों पर निःशुल्क नामांकन प्रक्रिया जारी है. यह नामांकन शिक्षा का अधिकार कानून के तहत किया जा रहा है. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल www.rteranchi.in के माध्यम से चल रही है
 

Ranchi: जिले के मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटों पर निःशुल्क नामांकन प्रक्रिया जारी है. यह नामांकन शिक्षा का अधिकार कानून के तहत किया जा रहा है. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल www.rteranchi.in के माध्यम से चल रही है, जिसकी अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है.


जिला प्रशासन के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले के 117 प्राइवेट स्कूलों में 1161 सीटें आरक्षित की गई हैं. अब तक 383 विद्यार्थियों ने 1059 सीटों के लिए आवेदन किया है. कई स्कूलों में अभी भी आवेदन कम हैं, जबकि 24 स्कूल ऐसे हैं जहां एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.


उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. इसमें पाया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में आवेदन विशेष रूप से कम हैं. इसके बाद सभी प्रखंडों को ग्राम सभा, आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.

 

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते पोर्टल पर आवेदन करें, ताकि बच्चे प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा का लाभ ले सकें. साथ ही अंचल अधिकारियों को आय प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज जल्द जारी करने के निर्देश दिए गए हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही