Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RU : स्नातक सेमेस्टर-1 के सभी पेंडिंग रिजल्ट एक ही दिन जारी

जिन प्रमुख कॉलेजों के रिजल्ट जारी किये गए हैं उनमें डोरंडा कॉलेज, गॉसनेर कॉलेज, रांची विमेंस कॉलेज, जे.एन. कॉलेज (धुर्वा), सेंट पॉल्स कॉलेज, बिरसा कॉलेज (खूंटी), बी.एस. कॉलेज (लोहरदगा), कार्तिक उरांव कॉलेज (गुमला), सिमडेगा कॉलेज, एस.एस. मेमोरियल कॉलेज सहित अन्य कॉलेज शामिह हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने बुधवार को स्नातक सेमेस्टर-I (विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) के सभी लंबित परिणाम एक ही दिन जारी कर दिए. ये परीक्षाएं सितंबर 2025 में आयोजित की गई थीं, जिनके परिणाम अब जारी किए गए. परिणाम सत्र 2022-2026 एवं 2024-2028 के छात्र-छात्राओं के लिए घोषित किए गए हैं.

विज्ञान संकाय के अंतर्गत बॉटनी, केमिस्ट्री, गणित, फिजिक्स, जूलॉजी और जियोलॉजी जैसे विषय शामिल हैं, जबकि वाणिज्य संकाय के छात्रों के भी परिणाम प्रकाशित किए गए हैं.

जिन प्रमुख कॉलेजों के रिजल्ट जारी किये गए हैं उनमें डोरंडा कॉलेज, गॉसनेर कॉलेज, रांची विमेंस कॉलेज, जे.एन. कॉलेज (धुर्वा), सेंट पॉल्स कॉलेज, बिरसा कॉलेज (खूंटी), बी.एस. कॉलेज (लोहरदगा), कार्तिक उरांव कॉलेज (गुमला), सिमडेगा कॉलेज, एस.एस. मेमोरियल कॉलेज सहित अन्य कॉलेज शामिह हैं.

पास और प्रोन्नत की श्रेणी: विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर उत्तीर्ण (Pass) और प्रोन्नत (Promoted) श्रेणियों में वर्गीकृत किया है. छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या अपने कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर जाकर देख सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही