Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरयूः पांच महीने बाद बिना मरम्मत खुली सेंट्रल लाइब्रेरी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची विवि का सेंट्रल लाइब्रेरी सोमवार को पांच महीने बाद दोबारा शुरू हो गया. बता दें कि पांच महीने पूर्व सेंट्रल लाइब्रेरी के जर्जर भवन का छज्जा गिर गया था. इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई थी. इसके बाद काफी हो हंगामे के बाद विवि प्रशासन ने सेंट्रल लाइब्रेरी बंद कर दिया था. हालांकि रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का रिनोवेशन 3.13 करोड़ रुपये से किया जा रहा है. लाइब्रेरी खुलवाने के लिए रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार सिन्हा ने आदेश जारी किया है. इसके बाद विश्वविद्यालय के सेंट्रल लाइब्रेरी को खोल दिया. लाइब्रेरी खुलने के तुरंत बाद उपस्थित छात्रों ने कुलपति को धन्यवाद दिया और अपने-अपने स्थान पर पढ़ने चले गए. मालूम हो कि बीते जून से सेंट्रल लाइब्रेरी बंद थी. सेंट्रल लाइब्रेरी की छत का एक हिस्सा टूट के गिरने से वहां पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई थी. दैनिक शुभम संदेश ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था. इसे भी पढ़ें- RIMS:">https://lagatar.in/rims-whole-exome-sequencing-started-in-genomics-and-genetics-department/">RIMS:

जिनोमिक्स एंड जेनेटिक्स विभाग में होल एक्जोम सिंक्वेंसिग शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही