Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RU : डोरंडा कॉलेज के परीक्षार्थी की कॉपी गुम, वीसी बोले- अलग से परीक्षा लेंगे

Ranchi : डोरंडा कॉलेज के बीकॉम अकाउंट ऑनर्स के परीक्षार्थी रूपेश कुमार मंडल की एक उत्तरपुस्तिका गुम हो गयी है.उसने बीते 10 दिसंबर को इंडियन बैकिंग सिस्टम पेपर की परीक्षा दी थी. परीक्षा केंद्र गोस्सनर कॉलेज में था. जब रूपेश का रिजल्ट आया तो उसमें अनुपस्थित लिखा हुआ था. कॉलेज से संपर्क करने के बाद उसने अटेंडेंस शीट के साथ रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अशीष झा के पास आवेदन जमा किया. कुछ दिन बाद रूपेश दोबारा जानकारी लेने पहुंचा तो बताया गया कि कॉपी नहीं मिल रही है. गुम हो गयी है. मामला संज्ञान में आने के बाद कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने पहल की. निर्देश दिया कि अगर कॉपी नहीं मिलती है, उसके लिए अलग से परीक्षा ली जाएगी. उस विद्यार्थी का साल बरबाद नहीं होने दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें – सामुदायिक">https://lagatar.in/community-health-officials-protest-in-front-of-raj-bhavan-will-return-to-work-from-sunday-on-oral-assurance-of-the-minister/">सामुदायिक

स्वास्थ्य पदाधिकारियों का राजभवन के समक्ष धरना खत्म, मंत्री के मौखिक आश्वासन पर रविवार से लौटेंगे काम पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही