Search

 
 
 

RU: नवनियुक्त कुलपति ने मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट का लिया जायजा

 
Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति अजीत कुमार सिन्हा ने स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन का जायजा लिया. इस दौरान वीसी ने मास कॉम विभाग के भवन, ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी और स्टूडियो का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने विभाग से संबंधित कमियों की जानकारी ली. रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/">रांची

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बता दें कि नवनियुक्त कुलपति रांची विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके हैं. तीन दिनों पहले नियुक्त हुए कुलपति विश्वविद्याल कमियों से रू- ब रू हो रहे हैं. गुरुवार को बातचीत के दौरान वीसी ने कहा था कि विश्वविद्यालय की समस्याओं का सामाधान करने के लिए योजनाएं बनाएंगे. कुलपति के साथ परीक्षा नियंत्रक आशीष झा, स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन के उपनिदेशक डॉ.विष्णुचरण महतो, समन्वयक डॉ. डीके सहाय और पीएस तिवारी उपस्थित रहे. इस दौरान कुलपति लगातार रोजगार को लेकर बात कर रहे थे. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/news-update-evening-news-diary-24-june-2022/">शाम

की न्यूज डायरी।।24 June।।हिंसा में घायल नदीम एयरलिफ्ट।।जवान की गोली मारकर हत्या।।फिर पांव पसार रहा कोरोना।।महाराष्ट्र संकटः शिंदे गुट की नई मुहिम।।द्रौपदी ने किया नामांकन,PM रहे मौजूद।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

जल्द करेंगे बड़ा प्रोजेक्ट शुरू- वीसी

कुलपति ने कहा कि विभाग में फर्निचर, किताबें जैसी कमियों को जल्द ही पूरा किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस विभाग में रोजगारपरक कोर्स की बहुत गुंजाइश है, और जल्द ही बड़े प्रोजेक्ट्स को हम यहां शुरू करेंगे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही