Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RU में बजट 2026 - पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध आधारित विचार

रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आज बजट 2026 – पे चर्चा विषय पर शैक्षणिक समूह प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्रीय बजट 2026 के प्रमुख प्रावधानों का विश्लेषण करना और उसके आर्थिक व सामाजिक प्रभावों पर सार्थक विमर्श करना था.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आज बजट 2026 – पे चर्चा विषय पर शैक्षणिक समूह प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्रीय बजट 2026 के प्रमुख प्रावधानों का विश्लेषण करना और उसके आर्थिक व सामाजिक प्रभावों पर सार्थक विमर्श करना था.

 

कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक डॉ. अमर कुमार चौधरी के स्वागत संबोधन से हुई. उन्होंने बजट 2026 की प्रमुख घोषणाओं, नई आर्थिक नीतियों तथा देश की विकास प्रक्रिया पर उनके संभावित प्रभावों को विस्तार से समझाया. उन्होंने विद्यार्थियों से बजट को केवल आंकड़ों के रूप में नहीं, बल्कि नीतिगत दृष्टिकोण से समझने का आह्वान किया.

 

मुख्य वक्ता डॉ. अरुंजय कुमार सिंह ने बजट के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए राजकोषीय प्रबंधन, विकास योजनाओं और रोजगार सृजन के पहलुओं पर अपने विचार साझा किए.इस दौरान डॉ. पूजा कुमार ने वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए बताया कि अमेरिका की आर्थिक नीतियों और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक गतिविधियों का भारत के टैरिफ ढांचे और आर्थिक गतिविधियों पर किस प्रकार प्रभाव पड़ता है. उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की भूमिका और संभावनाओं को भी रेखांकित किया.

 

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने समूह बनाकर बजट के अलग-अलग विषयों पर शोध आधारित प्रस्तुतियां दीं. उनके विश्लेषण और प्रस्तुति कौशल की अतिथियों एवं शिक्षकों ने सराहना की.अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए. इस अवसर पर मुख्य अतिथि संतोष चौधरी, फैकल्टी सदस्य डॉ. मनीषा कुमारी, डॉ. सोनी कुमारी, डॉ. एन.आर. त्रिपाठी, डॉ. पूजा कुमार, डॉ. शिल्पी आभा खलखो एवं डॉ. अमित तिर्की सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही