Search

 
 
 

आरयू ने 2006 से 2010 तक के पेंशनर्स का एरियर 7.81 करोड़ रुपए का किया भुगतान

 
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने 2006 से 2010 के बीच के पेंशनर्स का एरियर राशि 7.81 करोड़ रुपए का भुगतान किया. इस संबंध में कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि अदालत के आदेशानुसार 332 पेंशनर्स को उनके बकाया एरियर मद के कुल 7.81 करोड़ की राशि का भुगतान कर दिया गया है. यह एरियर राशि 6 प्रतिशत सूद के साथ दिया गया है. आगे उन्होंने कहा कि कुछ और पेंशनर्स से संपर्क किया जा रहा है, उन्हें भी एरियर भुगतान किया जायेगा. कुछ पेंशनर्स ने लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है और उन्होंने क्लेम भी नहीं किया. वैसे पेंशनर्स का बकाया एरियर फिलहाल लंबित रह गया है. ऐसे पेंशनर्स से रांची विश्वविद्यालय द्वारा समाचार पत्रों, संबंधित वेबसाइट व पेंशनर्स ग्रुप के माध्यम से संपर्क स्थापित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/pradeep-yadav-and-anoop-singh-said-hemant-is-the-chief-minister-and-will-complete-his-tenure/">सीएम

आवास में सत्तारूढ दल के विधायकों की बैठक खत्म, सबने कहा- हेमंत बने रहेंगे सीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही