Search

 
 
 

आरयू पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम की फीस अधिक, छात्रों ने किया विरोध

 
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने पिछले दिनों पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन जारी करते ही छात्र संगठन इसकी फीस को लेकर विरोध कर रहे हैं. विश्वविद्यालय सामान्य कोटि के छात्रों के लिए फार्म का शुल्क 300 रुपए और परीक्षा शुल्क 2500 रुपए तय किया था. छात्र फीस कम करने की मांग कर रहे हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने फीस कम करते हुए कहा कि अब छात्रों को 2200 रुपए लगेगा. लेकिन छात्र अभी भी संतुष्ट नहीं हैं. विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में परीक्षा शुल्क 1000 रुपए है, जबकि विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में परीक्षा शुल्क 1500 रुपए है. झारखंड के अन्य विश्वविद्यालयों की तुलना में रांची विश्वविद्यालय के पीएचडी प्रवेश परीक्षा का शुल्क अधिक है. टेक्निकल छात्र संघ के नेता अभिषेक बनर्जी का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन का रवैया ठीक नहीं है. विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग है कि फीस को और कम किया जाए, ताकि गरीब छात्र भी प्रवेश परीक्षा में बैठ सकें. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-commissioner-and-dig-took-stock-of-durga-puja-pandal/">रांची

: कमिश्नर और डीआईजी ने दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा का जायजा लिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही