Search

 
 
 

आरयू के स्टूडेंट्स ने रंगोली में देशभक्ति की जीवंत कला को किया प्रदर्शित

 

रांची विश्वविद्यालय में तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का कुलपति ने किया उद्घाटन

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के रिजनल सेंटर के सहयोग से आयोजित की गई. रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार सिन्हा ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. कुलपति ने प्रतिभागियों के काम को सराहा. प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय के परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट विभाग के छात्र-छात्राएं शामिल हुई. स्टूडेंट्स ने अपनी रंगोली में देशभक्ति की जीवंत कला को प्रदर्शित किया. प्रतियोगिता के जज वरिष्ठ कलाकार प्रवीण कर्मकार थे. इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर सीवीएस, आरयू के डॉ. स्मृति सिंह, पीएफए विभाग के शिक्षक, कलाकार व अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : 17">https://lagatar.in/babulal-will-take-out-sankalp-yatra-in-7-phases-from-august-17-will-conclude-on-october-10-at-morhabadi-maidan/">17

अगस्त से 7 चरणों में बाबूलाल निकालेंगे संकल्प यात्रा, 10 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में होगा समापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही