Search

RU सिंडिकेट का फैसला : खोरठा के 6 सहायक प्राध्यापक होंगे नियुक्त

  • 10 मुद्दों पर चर्चा, सात पर निर्णय, 2 मई को होना है दीक्षांत समारोह
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सिंडिकेट की बैठक में खोरठा विभाग में 6 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति का फैसला लिया गया. झारखंड लोक सेवा आयोग की अनुशंसा पर यह बहाली की जायेगी. बैठक में 10 मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें 7 पर मुहर लगायी गयी. वहीं तय किया गया कि निर्मला कॉलेज में इतिहास की विभागाध्यक्ष को निकाले जाने के मामले पर कानूनी सलाह लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मनोविज्ञान विभाग की रिसर्च असिस्टेंट अनिता अरोरा की रिटायरमेंट 65 वर्ष करने के लिए झारखंड सरकार को पत्र भेजा जाएगा. वहीं 2 मई को होने वाले दीक्षांत समारोह की स्वीकृति दी गई. बैठक में कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, रजिस्ट्रार डॉ. एमसी मेहता, डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश साहू समेत अधिकारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – सेंटर">https://lagatar.in/selection-for-center-of-excellence-football-in-ranchi/">सेंटर

ऑफ एक्सीलेंस फुटबॉल के लिए रांची में हुआ चयन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp