Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RU : वीसी ने मौलाना आजाद व आरटीसी कॉलेज में कई विषयों के विस्तार पर लगायी रोक

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने मौलाना आजाद कॉलेज और आरटीसी कॉलेज ओरमांझी में सत्र 2023 से 2027 तक के लिए कई विषयों के विस्तार पर रोक लगा दी है. निरीक्षण कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है. कहा गया कि मौलाना आजाद कॉलेज में आधारभूत संरचना की कमी है. इस कॉलेज में जिन विषयों की पढ़ाई पर रोक लगायी गयी है, उनमें मनोविज्ञान, अंग्रेजी, भूगोल और बीकॉम ऑनर्स शामिल हैं. यह निर्णय कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में ली गई है. बैठक में आरटीसी कॉलेज ओरमांझी में भौतिकी, वनस्पति शास्त्र की पढ़ाई पर प्रतिबंध लगाया गया है. निर्मला कॉलेज में एम कॉम सत्र 2023-25, 24-26 और 2025-27 के लिए कमियों को दूर करने को कहा गया है. सिल्ली कॉलेज सिल्ली को एमकॉम सहित एमए अंग्रेजी, भूगोल, कुरमाली व पंचपरगनिया विषय में शैक्षणिक सत्र 2023-27 के तहत संबद्धता दी गयी है. इसे भी पढ़ें – गरीबी">https://lagatar.in/jharkhand-facing-the-problem-of-poverty-and-migration-governor/">गरीबी

और पलायन की समस्या से जूझ रहा झारखंड : राज्यपाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही