Jamshedpur (Anand Mishra) : डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल का 17वां वार्षिक खेलकूद गुरुवार को स्कूल कैंपस हुआ. इसका उद्घाटन जेएफसी के सीईओ मुकुल चौधरी ने किया. इसमें ओवर आल चैंपियन रूबी हाउस रहा. जूनियर बालक वर्ग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार आठवीं सी के कृष्णा बोदरा, जबकि बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार आठवीं डी की सुमोना ईशा को प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-clash-between-supporters-of-singh-mansion-and-raghukul-one-killed-and-many-injured-in-firing-bombing/">धनबाद
: सिंह मेंशन व रघुकुल समर्थकों में भिड़ंत, गोलीबारी-बमबाजी में एक की मौत कई घायल इसी तरह सीनियर बालक वर्ग में आठवीं सी के वी साई वेदांत और बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार आठवीं सी की पी माधवी को प्रदान किया गया. सबसे अनुशासित हाउस का पुरस्कार एमरल्ड हाउस के नाम रहा. इस अवसर पर खेल समन्वयक सुप्रभ पंडा, खेल शिक्षक नियाज खान, कृष्णा कुमार, डीबीएमएस संस्था की चेयरपर्सन एवं स्कूल मैनेजिंग कमेटी की अध्यक्ष ललिता चंद्रशेखर, चेयरपर्सन फाइनांस बी चंद्रशेखर, सचिव उमा रमणी, संयुक्त सचिव अनिता रामकृष्णा, प्राचार्या गुरुप्रीत भामरा, उप प्राचार्या सुपर्णा राय, एस शीरीन उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल के वार्षिक खेलकूद में रूबी हाउस चैंपियन

Leave a Comment