Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संत रॉबर्ट बालक मध्य उच्च विद्यालय में रूचि कुजूर ने किया झंडोत्तोलन

Hazaribagh : 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संत रॉबर्ट बालक मध्य उच्च विद्यालय हजारीबाग में झंडोत्तोलन, खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य रूचि कुजूर ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर प्राचार्य फादर रायमंड सोरेंग, फादर प्रदीप एक्का, फादर विजय एक्का, सुशील रॉय, प्यारी लकड़ा आदि उपस्थित थे. सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहन किया. राष्ट्रगान के बाद स्कूल के बच्चों के परेड का अवलोकन किया. छात्रों ने भाषण और विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया. जिला प्रशासन की ओर से आयोजित झांकी में प्रथम स्थान आने पर मुख्य अतिथि की ओर से सम्मानित किया गया. साथ में स्काउट एंड गाइड के अच्छे प्रदर्शन के लिए भी छात्रों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि रूचि कुजूर ने बच्चों को बताया कि शिक्षा का अधिकार बहुत बड़ा अधिकार हमें संविधान से ही प्राप्त है. विद्यार्थी अपने लक्ष्य साध कर उन्नति के शिखर पर बढ़ते रहें. इस विद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है, इसे और भी अधिक गौरवशाली बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहें. इस अवसर पर विद्यालय परिवार से शिक्षक मोनिका सोरेंग, ओलिवर स्टीफन कच्छप, नीलम संजीव लकड़ा, मीना बाखला, मार्शल दीप बाखला, अलबर्ट लकड़ा, अलबर्ट एक्का, शिशिर समीर तिग्गा, संजय तिग्गा, सिस्टर अंजू, सिस्टर ग्रेस, अर्चना सरोज डुंगडुंग, स्मिता डुंगडुंग, स्वरूप बाड़ा, शारदा मिंज, सरिता लकड़ा, आलोक रंजन केरकेट्टा, सिंगराय सुंडी, रवींद्र कुमार आदि उपस्थित थे. मंच संचालन शिक्षक सिंगराय सुंडी ने किया. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-action-100-tonnes-of-illegal-coal-load-seized-in-5-highways-five-people-arrested/">बड़ी

कार्रवाई : 100 टन अवैध कोयला लोड 5 हाइवा जब्‍त, पांच लोग ग‍िरफ्तार 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही