Search

 
 
 

पंचेत ओपी के अंदर कॉलोनी वासियों का हंगामा, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

 
Panchet : पंचेत ओपी क्षेत्र अंतर्गत पंचेत कॉलोनी के एक मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि ओपी के अंदर घुसकर लोगों ने जमकर हंगामा किया. एसडीपीओ के हस्तक्षेप के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और वापस अपने अपने घरों को लौट गए. लोगों का आरोप है कि उषा सिंह नामक एक महिला पूरे कॉलोनीवासियों को परेशान कर रखी है. आए दिन किसी न किसी बात को लेकर गाली-गलौज करना उनकी दिनचर्या बन गई है. आज वह दूसरे के घर घुस कर चोरी करने का प्रयास कर रही थी. जिसकी शिकायत ओपी में की गयी. पुलिस की ओर कोई कार्रवाई होता नहीं देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. सैकड़ों की संख्या में लोग ओपी पहुंचे और जमकर हंगामा किया. वहीं इस मामले में ग्राम पंचायत पतलाबाड़ी मुखिया निभा देवी ने भी उषा सिंह के खिलाफ ओपी में लिखित शिकायत दी है. जिसमें उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी है. दूसरी ओर उषा सिंह की पुत्री नंदिनी का कहना है कि पड़ोस के रहने वाले युवक शिवशंकर की शादी में जूठा पत्ता फेंक दी गयी थी. जिसे साफ करने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दर्जनों की संख्या में महिला एवं पुरुष मेरे घर पहुंच गए. इस दौरान घर में पत्थरबाजी भी की गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए चिरकुंडा, गल्फरबाड़ी और कुमारधुबी थाने से अतिरिक्त पुलिसबल बुलाया गया. सूचना पर निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला पहुंचे जिसके बाद मामला शांत हुआ. इसे भी पढ़ें : BJP">https://lagatar.in/cm-champai-lashed-out-at-bjp-asked-when-did-jharkhand-government-get-the-responsibility-guarding-international-border/">BJP

पर बरसे CM चंपाई, पूछा – अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर चौकीदारी का जिम्मा झारखंड सरकार को कब मिला?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही