Search

 
 
 

धनबाद पुराना बाज़ार चैम्बर में घमासान :  सदस्य निष्कासित, अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad ) पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स में इन दिनों घमासान मचा हुआ है. अध्यक्ष अजय नारायण लाल पर चेंबर के सदस्य इमरान अली ने कई संगीन आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ बैंक मोड़ थाने में मामला दर्ज कराया है. आरोप है कि अध्यक्ष ने उन्हें असंवैधानिक तरीके से चेंबर से 2 वर्ष के लिए निष्कासित किया है.

 बैंक मोड़ थाने में शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग

इमरान अली का कहना है कि अध्यक्ष अजय नारायण लाल ने उन्हें असंवैधानिक तरीके से चेंबर से 2 वर्ष के लिए निष्कासित किया है. कमेटी एक्सटेंशन पर चल रही है और ऐसी कमेटी को कोई बड़ा फैसला लेने या फिर किसी सदस्य को निष्कासित करने का अधिकार नहीं होता है. बावजूद गलत तरीके से उन्हें निष्कासित किया गया है. उन्होंने बैंक मोड़ थाने में अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी और संरक्षक द्वारा एक मीटिंग कर असंवैधानिक तरीके से कमेटी का एक्सटेंशन किया गया है. परंतु यह अधिकार सिर्फ आम सभा को है.  

कमेटी से निष्कासित होने से खफा है : अजय नारायण

[caption id="attachment_332781" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/ajoy-narayan-300x296.jpeg"

alt="" width="300" height="296" /> अध्यक्ष अजय नारायण लाल[/caption] पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अजय नारायण लाल ने कहा है कि इमरान अली को चेंबर से निष्कासित किया गया है, जिससे वह खफा हैं. उन्होंने कहा है कि यदि कोई सदस्य चेंबर के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत मैसेज डाले या गलत करे तो उसे निष्कासित करने से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा कि यदि कोई मेंबर समय पर सदस्यता शुल्क जमा नहीं करता है या फिर अपना आचरण सही नहीं रखता है तो अध्यक्ष को उसे संगठन से निष्कासित करने का अधिकार है.वही सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी के मामले में अजय नारायण ने कहा है कि यदि किसी को संस्था से कोई परेशानी है तो वह हमारे खिलाफ विरोध प्रदर्शन करे, प्रेस कॉन्फ्रेंस करे, आंदोलन करे, ना कि सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करे. सूदखोर बोलना या गाली देना संगठन के बिलकुल खिलाफ है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-janta-market-will-be-of-shopkeepers-only-banna-gupta/">धनबाद

:  जनता मार्केट दुकानदारों का ही होगा : बन्ना गुप्ता [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही