Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं का हंगामा, कई ट्रेनें रद्द

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : सेना में बहाली के लिए अग्निपथ योजना के खिलाफ 17 जून को धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-raid-on-shivam-hardcoke-kiln-of-govindpur-stock-measured/">

(Dhanbad) में युवाओं ने खूब बवाल किया. धनबाद रेलवे स्‍टेशन पर जोरदार प्रदर्शन के बाद रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है. विरोध को देखते हुए रेलवे ने धनबाद से खुलने या धनबाद होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दि‍या है. जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें धनबाद-पटना एक्सप्रेस, पटना-धनबाद एक्सप्रेस, धनबाद-सिंदरी पैसेंजर व गया-आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है. साथ ही इधर से गुजरने वाली कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दि‍या गया है. धनबाद-डि‍हरी ऑन सोन एक्‍सप्रेस कोडरमा में, आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर गया में, बरकाकाना-वाराणसी पैसेंजर बरवाडीह में, जबकि झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन टाटानगर रेलवे स्‍टेशन पर खड़ी है. यात्रियों की सुवि‍धा के लिए धनबाद डिवीजन रेलवे ने हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया है. धनबाद स्‍टेशन से खुलने या गुजरने वाली ट्रेनों के संबंध में जानकारी के‍ लिए  हेल्पलाइन नंबर 9771426825 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/youth-at-dhanbad-station-rail-line-jammed-tension/">धनबाद

स्टेशन पर युवा, रेल लाइन जाम, तनाव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही