Search

सलमान खुर्शीद की किताब पर बवाल, भाजपा का आरोप, कांग्रेस की विचारधारा है हिंदुओं से नफरत करना

 NewDelhi : कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोकोहरम से किये जाने पर देश में बवाल मच गया है. भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और सलमान खुर्शीद पर हल्ला बोल दिया है. बता दें कि सलमान खुर्शीद ने अपनी नयी किताब सनराइज ओवर अयोध्या : नेशनहुड इन ऑवर टाइम्स में इस बात का उल्लेख किया है. भाजपा का आरोप है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर ही ऐसा बार-बार हो रहा है. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/zakia-jafris-statement-in-sc-on-gujarat-riots-violence-was-spread-by-moving-bodies-of-kar-sevaks-in-the-area/">गुजरात

दंगे पर SC में जकिया जाफरी का बयान, कारसेवकों के शव इलाके में घुमाकर हिंसा फैलायी गयी

भारत की आत्मा को  गहरी ठेस पहुंचायी

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की एक पुस्तक का विमोचन था. जो बातें इस विमोचन के दौरान कही गयी. वह केवल हिंदुओ की भावनाओं को नहीं बल्कि भारत की आत्मा को भी गहरी ठेस पहुंचाती हैं.  उन्होंने कहा, भारत में रहकर, इतना सम्मान मिलने के बाद भी कांग्रेस पार्टी ऐसा क्यों कर रही है. इसे भी पढ़ें :  डॉ">https://lagatar.in/yogi-government-sacked-dr-kafeel-khan-case-of-death-of-children-in-brd-hospital/">डॉ

कफील खान पर गाज गिरी, योगी सरकार ने बर्खास्त कर दिया, BRD अस्पताल में बच्चों की मौत का मामला  

कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है

सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा.  कहा कि यह सिर्फ सलमान खुर्शीद या कांग्रेस के कुछ नेताओं की लाइन नहीं बल्कि आज कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है. यह विचारधारा स्पष्ट कर देती है कि देश के बहुसंख्यक जिनका योगदान देश को अखंड करने में रहा है उनकी भावनाओं को कुचल डालो. यह सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी के इशारे पर ही बार-बार होता है. इसे भी पढ़ें :  हिंदुत्व">https://lagatar.in/congress-leader-salman-khurshid-compared-hindutva-with-boko-haram-isis-wrote-a-book-on-ayodhya-dispute/">हिंदुत्व

की तुलना बोकोहराम, ISIS से कर डाली कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने, अयोध्या विवाद पर लिखी किताब

संयुक्त राष्ट्र ने ISIS और बोको हरम  को आतंकवादी माना है

भाटिया ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में चुनाव आते हैं तो इच्छाधारी हिंदू राहुल गांधी और प्रियंका गांधी क्या उत्तर प्रदेश के हर शहर में जाकर, हर गली में जाकर यह कहने की हिम्मत करेंगे कि हिंदू धर्म और हिंदुत्व का मतलब ISIS और बोको हरम की विचारधारा है. कहा कि ISIS और बोको हरम जिसे संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी माना है, उनसे आप तुलना कर रहे हैं 100 करोड़ हिंदुओं की जिन्होंने पूर्ण सहिष्णु होने का प्रमाण दिया.

सोनिया गांधी नफरत की राजनीति कर रही हैं

भाटिया ने कहा कि आज यह कहना जरूरी हो गया है कि सोनिया गांधी जी अगर आप हिंदुओं का सम्मान करती हैं तो आपको बाहर निकलकर चुप्पी तोड़नी होगी. अगर आप चुप रहती हो तो ये आपका अधिकार हो सकता है, लेकिन कोई शक नहीं रह जायेगा कि कांग्रेस की विचारधारा ही है हिंदुओं से नफरत करना. भाटिया ने सोनिया पर निशाना साधते हुए कहा कि आप नफरत की राजनीति कर रही हैं. आपके निशाने पर कोई और नहीं बल्कि देश की आन-बान-शान हिंदू समाज है. यह भारत की पंथनिरपेक्षता का अपमान है. हम नहीं भूल सकते हैं कि हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के लिए आपने यहां तक कह दिया कि प्रभु राम काल्पनिक हैं. सलमान खुर्शीद की किताब के आने के 24 घंटे के अंदर ही उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत हो गयी है. इस मामले में वकील विवेक गर्ग ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से केस दर्ज करने की अपील की है. खुर्शीद पर आरोप है कि उन्होंने हिंदुत्व को बदनाम करने की कोशिश की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//