Search

 
 
 

बजट सत्र का 10वां दिन भी हंगामेदार, राम-रावण और तीर-धुनष किसके पास पर बहस, तेजस्वी को राहत नहीं, ट्रिपल मर्डर के आरोपी को फांसी, डंडा के सहारे बैंक की सुरक्षा समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन भी सदन में विपक्ष का हंगामा- नारेबाजी जारी रहा. विपक्षी भाजपा विधायक दिनभर वेल में जमे रहे और रुक-रूक कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. हालांकि बाद में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद नियोजन नीति को लेकर जारी गतिरोध समाप्त हो गया. चालू सत्र में ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पर अपना पक्ष रखने की स्वीकृति दी. इसके बाद भाजपा ने टी-शर्ट पॉलिटिक्स बंद करने की घोषणा की. सदन में भगवान राम का तीर धनुष किसके पास है. इस पर जोरदार बहस हुआ. जेएमएम विधायक मंगल कालिन्दी ने कहा बीजेपी के लोग झूठे ही राम का नाम लेते रहते हैं, इन्हें हक नहीं है. असली राम भक्त हमलोगों के पास है, क्योंकि भगवान राम का तीर-धुनष हमारे पास है. इनलोगों का काम राम-राम जपना, पराया माल अपना की नीति है. इसका बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही और सीपी सिंह ने विरोध किया. उन्होंने कहा कि राम का असली तीर धनुष बीजेपी के पास है. जेएमएम के पास रावण का तीर-धनुष है. लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में राजद नेता और बिहार के उप मु्ख्यमंत्री तेजस्वी यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली है. मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने तेजस्वी यादव को 25 मार्च को सीबीआई के सामने पेश होने का आदेश दिया है. लैंड फॉर जॉब स्कैम में पूछताछ के लिए तेजस्वी यादव को सुबह 10.30 बजे दिल्ली के सीबीआई मुख्यालय में पहुंचना होगा. पेशी के समन को रद्द करने की तेजस्वी की मांग दिल्ली हाईकोर्ट ने ठुकरा दी है. बरकाकाना रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर में घुसकर परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या व दो लोगों को जख्मी करने के आरोपी आरपीएफ जवान पवन कुमार सिंह को एडीजे प्रथम शेषनाथ सिंह की कोर्ट ने दोषी करार दिया है. कोर्ट ने इसे जघन्य अपराध मानते हुए धारा 302 के तहत फांसी की सजा सुनाई है. वहीं धारा 307 के तहत 10 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना लगाया है. इसके अलावा कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/1-12.jpeg"

alt="" width="1003" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/2-11.jpeg"

alt="" width="1339" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/3-12.jpeg"

alt="" width="1161" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/5-10.jpeg"

alt="" width="1515" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/06.jpeg"

alt="" width="1469" height="1050" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/6-11.jpeg"

alt="" width="1600" height="625" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/8-14.jpeg"

alt="" width="1600" height="1273" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही