Search

दरभंगा में धर्मांतरण पर बवाल, लड़कियों ने कहा- अपनी मर्जी से की शादी

Darbhanga : देश में इन दिनों धर्मांतरण पर बवाल मचा हुआ है. इसी बीच सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की दो चचेरी बहनों ने दूसरे धर्म के युवकों से शादी कर ली. जिसके बाद लड़कियों के परिजनों ने उनके अपहरण का मामला दर्ज कराया, तो पुलिस ने कोलकाता से दोनों लड़कियों और लड़कों को बरामद किया. लड़कों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया. हालांकि लड़कियों का कहना है उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है. वहीं, इस मामले में बजरंग दल ने लव जेहाद का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है.

लड़कियों का धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया

इस पूरे मामले पर दरभंगा सदर एसडीपीओ कृष्णा नंदन कुमार ने कहा कि सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में 16 दिसंबर को दो लड़कियों के अपहरण का एक मामला आया था. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लड़कियों और लड़कों को कोलकाता से बरामद किया. उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां दरभंगा कोर्ट में लड़कियों का धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया. सदर एसडीपीओ ने कहा कि लड़कियों ने धर्म परिवर्तन कर कोलकाता की एक मस्जिद में निकाह किया है. दोनों ने अपना नाम भी बदल लिया है. उन्होंने कहा कि लड़कियों ने अपनी मर्ज़ी से दूसरे धर्म के लड़कों से शादी की है और वे उन्हीं के साथ रहना चाहती हैं. हालांकि इसको लेकर अपहरण का मामला दर्ज हुआ था, जिसकी जांच पुलिस कर रही है.

लड़की की मां बोली- बेटी की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं

एक लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी की उम्र 20 साल है और उसने घर से भागकर दूसरे धर्म के एक लड़के से शादी कर ली है. उन्होंने कहा कि लड़की सिलाई सीखने जाती थी. इसी दौरान 15 दिसंबर को वह वापस घर लौट कर नहीं आयी. इसके बाद उन लोगों ने उसे काफी ढूंढा. बाद में पता चला कि उसे दूसरे धर्म के एक लड़के ने भगा लिया है. मां ने कहा कि उनकी बेटी की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है और इसी का फायदा उठाकर दूसरे धर्म के लड़के ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी कर ली है. उन्होंने पुलिस से मांग की है कि लड़कियों को वापस उनके धर्म में लाया जाये.

चचेरी बहनों को दूसरे धर्म के दो लड़के भगा कर ले गये थे

उधर, इस मामले में बजरंग दल के जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश मधुकर ने कहा कि 16 दिसंबर को यह घटना प्रकाश में आयी थी कि दो चचेरी बहनों को दूसरे धर्म के दो लड़के भगा कर ले गये थे. उन्होंने इसे लव जेहाद का मामला करार दिया. मधुकर ने कहा कि देश में लव जेहाद के मामले बढ़ रहे हैं. दूसरे धर्म के लड़के लड़कियों को प्यार में फंसाते हैं और फिर धर्म परिवर्तन कर शादी करते हैं. इसके बाद लड़कियों को प्रताड़ना झेलनी पड़ती है. उन्होंने मांग की है कि देश में लव जिहाद रोकने के लिए कानून बनना चाहिए.  इसे भी पढ़ें – हरभजन">https://lagatar.in/harbhajan-says-goodbye-to-cricket/">हरभजन

ने क्रिकेट को अलविदा कहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//