Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: नीतीश और मुखिया की पत्नी की तस्वीर पर मचा बवाल

Patna: नीट पेपर लीक कांड पर बिहार की सियासत गर्म है. एक तरफ राजद तो दूसरी ओर एनडीए आरोपी और उससे जुड़ी तस्वीर को लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हैं. अब राजद आरोपी संजीव मुखिया की पत्नी और सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर को लेकर आरोपों की झड़ी लगा रहे हैं. राजद सांसद मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तस्वीर दिखाई और सवाल उठाए. वहीं राजद ने एक्स पर भी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि नालंदा के संजीव मुखिया को कौन बचा रहा है. इस पर जेडीयू ने रिएक्शन दिया. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि नीतीश कुमार सीएम हैं. तस्वीर तो किसी के साथ हो सकती है. तेजस्वी का नाम लिए बगैर आरोप लगाया कि वह बताएं जिन पर आरोप लगा है.
बता दें कि राजद ने एक्स पर नीतीश कुमार और संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी की कई तस्वीरें शेयर की हैं. नीट पेपर लीक मामले को लेकर सवाल उठाए हैं. राजद ने एक्स पर लिखा कि नीट पेपर लीक के किंगपिन और मुख्य सरगना नालंदा निवासी संजीव मुखिया को कौन बचा रहा है? क्या यह सच नहीं है कि संजीव मुखिया की पत्नी एनडीए से चुनाव लड़ चुकी हैं? जदयू की नेत्री रही हैं. आगे लिखा कि क्या सीधे मुख्यमंत्री आवास तक इनकी पहुंच नहीं है? नालंदा के ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ताकतवर स्थानीय मंत्री का यह परिवार बेहद करीबी है. क्या सीएमओ के शक्तिशाली अधिकारी से इनके गहरे ताल्लुकात है या नहीं? क्या यह सत्य नहीं है कि सत्ता शीर्ष के सीधे हस्तक्षेप के कारण ही तीसरे चरण की बीपीएससी शिक्षक भर्ती पेपर लीक के आरोपी होने के बावजूद यह परिवार खुला घूम रहा है.
इसे भी पढ़ें - Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-from-kadma-dies-due-to-drowning-in-swarnrekha-river-in-kapali/">Jamshedpur

: कपाली में स्वर्णरेखा नदी में डूबने से कदमा के युवक की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही