Search

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती की शोभायात्रा में हंगामा, पथराव, तोड़फोड़, कई घायल

New Delhi : दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकालते समय दो पक्षों के बीच हंगामा हुआ है. इस दौरान भारी पथराव भी किया गया. घटना में पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है. इस बवाल में कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है. घायलों को जहांगीरपुरी से बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. उपद्रवियों की पहचान करने के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है. जिस समय हनुमान जयंती के पर्व पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी, तब ये हिंसा शुरू हुई और देखते ही देखते कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया.

गृह मंत्री अमित शाह ने मांगी रिपोर्ट

सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय ने हालात का जायजा लिया है. साथ ही अफसरों को मौके पर भेजा है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं. सभी जगह फोर्स बढ़ा दी गई है. उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार हालत काबू में करें. साथ ही मैं लोगों से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें. भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव पर जहांगीरपुरी में पथराव की घटना हुई. ये सब राजधानी में एक बड़ी साजिश के तहत हो रहा है. इसकी तत्काल जांच कर दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए. गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना के संबंध में पुलिस कमिश्नर से बात की है. साथ ही रिपोर्ट मांगी है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ward-councilor-shabana-khans-husband-shot-dead-in-ranchis-hindpiri/">रांची

के हिंदपीढ़ी में वार्ड पार्षद शबाना खान के पति की गोली मारकर हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//