Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रूद्र महायज्ञ से मिलती है अपार शक्ति : रूद्र शुक्ला

Panki, Palamu: नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत झरकटिया ग्राम के सती पोखर रामाननद डबरा में भव्य रुद्र महायज्ञ का आयोजन हो रहा है. रुद्र महायज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में पांकी विधान सभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी कांग्रेस नेता रुद्र शुक्ला शामिल हुए. झरकटिया यज्ञ कमिटी ने युवा नेता को माला पहना कर स्वागत किया. मौके पर रुद्र शुक्ला ने कहा कि झरकटिया ग्राम में हो रहे रुद्र महायज्ञ में मुझे आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. इसके लिए यज्ञ कमेटी को दिल से आभार व्यक्त करता हूं. रुद्र महायज्ञ होने से लेस्लीगंज प्रखंड सहित पूरे पांकी विधान सभा में सुख-समृद्धि आएगी. शांति कायम होगा. साथ ही महादेव की कृपा से यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगी. महारुद्र का आशीर्वाद सदैव सभी लोगों पर बनी रहे. रूद्र महायज्ञ को लेकर झरकटिया सहित पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है. मौके पर युवा नेता रूद्र शुक्ला के साथ दिनेश तिवारी, जयराम तिवारी, अक्षय तिवारी, प्रमोद गिरी, कुन्दन शुक्ला, पप्पू पांडेय, मंटू पांडेय, इंद्रदेव तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/seat-distribution-for-bihar-is-in-final-stage-will-be-finalized-soon-tejashwi/">बिहार

के लिए सीटों का बंटवारा अंतिम चरण में, जल्द लगेगी मुहर : तेजस्वी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही