Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पहाड़ी मंदिर में रूद्राभिषेक, भोलेनाथ को 51 लीटर दूध चढ़ाया

Ranchi : पहाड़ी मंदिर में सोमवार को पहाड़ी मंदिर विकास समिति की ओर से रूद्राभिषेक के साथ विशेष पूजा की गयी. भक्तों द्वारा 51 लीटर दूध भोलेनाथ को चढ़ाया गया. महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर भोलेनाथ के रूद्राभिषेक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. परिवार में शुख-शांति की कामना की. भक्तों ने गोमुखी अर्घ से बारी- बारी से शिवलिंग पर दूध अर्पित किया. बाबा के जयकारे लगाये. अभिषेक के बाद शिवलिंग का संध्या श्रृंगार शिवभक्तों द्वारा किया गया. भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि महा शिवरात्री के दिन भोलेनाथ की भव्य बरात निकाली जाएगी. पहाड़ी मंदिर में तिलकोत्सव एवं भंडारा का आयोजन होगा. इस दिन रूद्र नटराज काव्य महोत्सव होगा. मौके पर कैलाश राय, गोपाल चौधरी, संदीप जैन, अमृत रमन, नवकेत पांडेय, अंकित, निराला जी, रमन राकेश, राजेश, कृष्णा, रोहित मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – नेताजी">https://lagatar.in/birsa-mundas-scion-sukhram-munda-flagged-off-a-rally-in-ulihatu-on-netajis-birth-anniversary/">नेताजी

की जयंती पर उलीहातू में रैली को बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा ने रवाना किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही