Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के बाजार में 'रुगड़ा' छह सौ रुपए किलो

C Ravi Dhanbad : बारिश के साथ ही बाज़ार में रुगड़ा या फुटका [मशरूम का एक प्रकार] की डिमांड बढ़ गई है. भाव 400 से 600 के बीच है. यानी मछली और चिकन से लगभग 3 गुना और मटन के बराबर. रुगड़ा विक्रेता जानकी देवी बताती हैं कि यह स्वादिष्ट होता है. इस कारण कुछ ही घंटों में बिक जाता है. सड़क किनारे फुटका बेच रही मुटनी खटीक कहती हैं कि रुगड़ा की कीमत मटन-चिकन से ज्यादा है. वह 600 रुपए प्रति किलो बेच रही हैं.

स्वाद में `राजा ` पर मिलता कम है 

पारसनाथ से फुटका बेचने आई सुगनी देवी का कहना है कि बारिश होने के बाद यह जंगल में मिलता है. ग्रामीण इसे ढूंढ लेते हैं. उन्हें पता लग जाता है कि कहां पर निकलेगा और ग्रामीण वहां पहुंच जाते हैं. उसे निकालते हैं और सब्जी बतौर खाते हैं. बेचते भी हैं. विक्रेता रामा मंडल के अनुसार यह मुख्य रूप से दो तरह का होता है. एक काला और दूसरा सफेद. सफेद की कीमत ज्यादा होती है और काले की थोड़ी कम. रुगड़ा खरीदने पहुंचे पप्पू पंडित ने कहा कि यह स्वाद और प्रोटीन से भरपूर होता है. बाजार में बहुत कम समय के लिए आता है. विजय साव का कहना है कि चिकन-मटन साल भर उपलब्ध है. लेकिन, रुगड़ा साल में कुछ ही दिनों के लिए बाजार में दिखाई देता है. यह भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/koderma-the-woman-said-save-her-from-the-goon-the-sho-made-friends-with-the-goon/">महिला

ने कहा गुंडे से बचाओ, थानेदार ने गुंडे से दोस्ती कर ली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही