Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लॉ की परीक्षा में रसूखदारों के लिए बदल जाते हैं नियम! नकल करने वाले छात्रों पर भी नहीं होती कार्रवाई!

Advertisement
Advertisement

Vinit Upadhyay
Ranchi: अगर आप किसी परीक्षा हॉल में बैठे हैं और आपकी जेब से या फिर आपकी इंस्ट्रूमेंट बॉक्स से नकल की पर्ची निकल जाये, तो क्या होगा? जवाब होगा कि जिसके पास से नकल की पर्ची बरामद होगी, उसे कदाचार के दंड के रूप में परीक्षा हॉल से बहार कर दिया जायेगा. और आपको परीक्षा देने से रोक दिया जायेगा. लेकिन आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी कि झारखंड में होने वाली लॉ की कुछ परीक्षाओं में ऐसा नहीं होता है. ये जानकारी हमें पुख्ता सूत्रों ने दी है.

जानकारी के अनुसार, लॉ की परीक्षा में बैठे किसी परीक्षार्थी की इंस्ट्रूमेंट बॉक्स से नकल की पर्ची बरामद होती है, उसके बावजूद भी परिक्षार्थी को परीक्षा देने की इजाजत दी जाती है. क्योंकि उस परीक्षार्थी के परिजन रसूखदार हैं. इतना ही नहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ परीक्षा हॉल में तो खुद परीक्षा नियंत्रक ही एग्जाम हॉल का सीसीटीवी बंद करवा देते हैं और उसके बाद परीक्षा ली जाती है. क्योंकि उक्त सेंटरों पर रसूखदार वकीलों के घर के सदस्य परीक्षा दे रहे होते हैं. इतना ही नहीं कुछ लॉ कॉलेज में तो काउंसिल से ताल्लुक रखने वाले वकीलों की इतनी चलती है कि वे जिसे चाहे उसे जितना चाहे उतना नंबर दिलवा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें - ट्विटर">https://lagatar.in/twitter-put-a-manipulated-media-mark-on-sambit-patras-tweet-congress-sharing-toolkit/67596/">ट्विटर

ने संबित पात्रा के ट्वीट पर मैनिपुलेटेड मीडिया मार्क लगाया, टूलकिट साझा कर कांग्रेस पर लगाये थे आरोप

गॉड फादर है तो आसान होगा डिग्री मिलना

अब इस तरह के प्रकरण से सवाल यह उठता है कि क्या अगर आपके परिजन वकील हैं, तो आपको वकालत की परीक्षा पास करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी. क्या कुछ अपवाद के मामलों में गॉड फादर के कारण आपकी लॉ की पढ़ाई और डिग्री मिलने की प्रकिया काफी आसान हो जाती है.

वकालत एक गौरवशाली प्रोफेशन है और शायद इसीलिए वकील बनने के लिए लोग जीतोड़ मेहनत भी करते हैं. लेकिन इस तरह की घटनाओं से वैसे छात्रों का मनोबल काफी गिरता है, जो परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए घंटों पढाई करते हैं और रिसर्च पर ध्यान लगाते हैं. लेकिन इस तरह की घटनाएं इस प्रोफेशन की गरिमा को भी धूमिल करने के लिए काफी हैं. क्योंकि चोरी करके परीक्षा पास करने वाले वकील अगर आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी वकालत करेंगे, तो न्याय प्रणाली के साथ ये कितना बड़ा अन्याय होगा. इसका अंदाजा खुद लगाया जा सकता है.

[wpse_comments_template]

इसे भी पढ़ें -अरुणाचल">https://lagatar.in/china-has-built-a-67-km-long-highway-near-lac-arunachal/67585/">अरुणाचल

सीमा पर चीन ने LAC के पास बनाया 67 किमी लंबा हाइवे, इसमें दो किलोमीटर लंबी सुरंग भी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही