समेत चार राज्यों की तर्ज पर झारखंड में भी बदल सकती है डीजीपी नियुक्ति प्रक्रिया
विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से
कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र आहुत करने को मंजूरी दी गई. बजट सत्र 24 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगा. प्री बजट कार्यशाला के लिए संत जेवियर कॉलेज की प्रोफेसर डॉ सीमा अखौरी और उनकी टीम को नॉलेज पार्टनर के रूप में चयनित करने की मंजूरी दी गई.देवघर में एम्स के लिए होगा एमओयू
देवघर में एम्स के लिए झारखंड सरकार और भारत सरकार के बीच एमओयू के ड्राफ्ट को मंजूरी दी गई. उत्पाद विभाग के सेवानिवृत प्रशाखा पदाधिकारी सदन प्रसाद को बैकडेट के प्रभाव से अवर सचिव के पद पर प्रोन्नति देने को मंजूरी दी गई. नगर उंटारी गढ़वा में विशेष न्यायालय की स्वीकृति दी गई. झारखंड परिचारिका नियमावली को मंजूरी दी गई. झारखंड ऊर्जा विकास निगम में एमडी और निदेशक की नियुक्त नियमावली में संशोधन की स्वीकृति दी गई. इसमें निदेशक पद की सेवानिवृति उम्र सीमा 65 वर्ष करने की मंजूरी दी गई और वर्तमान में जो निदेशक हैं उनको 31 मार्च 2025 तक सेवा विस्तार दिया गया. इसे भी पढ़ें – मुख्य">https://lagatar.in/chief-election-commissioner-announces-delhi-assembly-elections-voting-to-be-held-on-february-5/">मुख्यचुनाव आयुक्त ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा की, 5 फरवरी को वोट पड़ेंगे, 8 को मतगणना
Leave a Comment