Search

 
 
 

लगेज के साथ सर्किट हाउस में जमा हो रहे सत्ता पक्ष के विधायक

 
Ranchi :    झारखंड सरकार के मंत्री और सत्ता पक्ष के सभी विधायक रांची के सर्किट हाउस में जमा हो रहे हैं. सुबह से ही विधायकों का आने का सिलसिला जारी है. मंत्री जोबा मांझी, हफीजुल हसन, विधायक इरफान अंसारी, अंबा प्रसाद समेत कई विधायक पूरे लगेज के साथ सर्किट हाउस में पहुंच चुके हैं. बता दें कि सर्किट हाउस में  कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी चल रही है.

थोड़ा इंतजार करिये, सब कुछ हो जायेगा साफ 

सर्किट हाउस पहुंचे झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि सर्किट हाउस में तानाशाहों से निपटने की रणनीति तैयार हो रही है. मुख्यमंत्री को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि वह कहां है, इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते. थोड़ा इंतजार कीजिए सब कुछ साफ हो जायेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/f7755a7a-08b0-48cd-8279-dbb6b13d986e-1.jpeg"

alt="" width="1600" height="718" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/8ef33c07-f604-404f-9a90-92b178895fce.jpeg"

alt="" width="1600" height="718" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही