Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मैरी कॉम के संन्यास की खबरें अफवाह, वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर ने किया खंडन

Advertisement
Advertisement
वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम ने नहीं लिया संन्यास, खबरों को गलत बताया NewDelhi :  छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज एम सी मेरी कॉम के संन्यास लेने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी. हालांकि मैरी कॉम ने अपने संन्यास की खबरों का खंडन किया है. उन्होंने कहा है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया.अभी उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है. अगर मुझे संन्यास का ऐलान करना होगा तो मैं खुद सभी को बताऊंगी.

उम्र का बंधन होने से अब वह ओलंपिक नहीं खेल सकेंगी - मेरी कॉम

दरअसल मैरी कॉम ने डिब्रूगढ में बुधवार को एक स्कूल के कार्यक्रम में भाग लिया था. इस कार्यक्रम में बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उन्होंने कहा था कि मेरे भीतर अभी भी खेलों में नयी ऊंचाइयां छूने की भूख है. लेकिन ओलंपिक में उम्र की सीमा होने से मैं भाग नहीं ले सकती. हालांकि मैं अपना खेल जारी रख सकती हूं और मेरा फोकस फिटनेस पर है. लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता मेरी कॉम के हवाले से मीडिया वालों मे मैरी कॉम की संन्यास लेने की खबरें चला दी. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के नियमों के तहत, ओलंपिक जैसी एलीट स्पर्धा में 40 वर्ष तक की उम्र के ही पुरूष और महिला मुक्केबाज भाग ले सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही