Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ चलाएं अभियान : उपायुक्त

Palamu : उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे की अध्यक्षता में रविवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. समाहरणालय के सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन से बीते महीनों में हुए सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी ली. डीटीओ ने बताया कि जनवरी से लेकर मई तक जिले में कुल 117 सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 95 लोगों की मौत हो गई. वहीं सड़क हादसे में 80 लोग घायल हुए. बैठक में उपायुक्त ने जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कैसे कमी लाई जाय इस पर चर्चा की. बैठक में उन्होंने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ लगातार अभियान चलाने को कहा. साथ ही परिवहन पदाधिकारी को एनएच पर पड़ने वाले थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों को ब्रेथ एनालाइजर उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jhoom-ghatshila-planted-saplings-on-the-occasion-of-124th-memorial-day-of-mother-earth/">घाटशिला

: धरती आबा की 124वीं स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में “झूम घाटशिला” ने किया पौधरोपण

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का लाभ दिलाने की कवायद शुरू

बैठक में डीटीओ अनवर हुसैन ने उपायुक्त को बताया कि पलामू जिले में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत 15 रूटों पर 4 बस शुरू करने की तैयारी की जा रही है. झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का शुभारंभ जल्द ही किया जाएगा. उपायुक्त ने बैठक में परिवाहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का लाभ जिलेवासियों को दिलाने के लिए बस एसोसिएशन व बस मालिकों के साथ बैठक कर इसकी रूपरेखा तैयार कर लें. मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की शुरुआत होने से लोगों को यात्रा करने में काफी सहूलियत होगी. बैठक में तीनों एसडीओ, विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार, आईरेड की प्रतिनिधि, सड़क सुरक्षा मैनेजर विनीत कुमार व आईटी असिस्टेंट मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :अमित">https://lagatar.in/sanjay-raut-hit-back-at-amit-shah-said-bjp-is-afraid-of-uddhav-thackeray/">अमित

शाह पर संजय राउत का पलटवार, कहा- बीजेपी उद्धव ठाकरे से डरती है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही