Search

 
 
 

मतदान को लेकर सोशल मीडिया पर चलायें अभियान : डीसी

 
Palamu: आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने शनिवार को समाहरणालय के सभागार में बैठक की. बैठक में शहरी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरुकता अभियान चलाने की जानकारी दी गई. साथ ही उसके क्रियान्वयन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि रंजन ने सभी पदाधिकारी व कर्मी को वोटर हेल्पलाइन एप वीएचए डाउनलोड करने और आमलोगों को भी डाउनलोड करवाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत सभी आम मतदाताओं में जागरुकता लाने एवं उनके नामों का सत्यापन मतदाता सूची में करने के लिए 4 मार्च को सुबह 10 बजे से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सोशल मीडिया के माध्यम से #IamVerifiedVoter अभियान चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें-हाथी">https://lagatar.in/government-should-find-permanent-solution-to-protect-elephants-mla/">हाथी

से बचाव के लिए स्थायी समाधान करे सरकार : विधायक
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/02rc_m_81_02032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

शहरी क्षेत्र में माइकिंग का निर्देश

उपायुक्त ने अभियान का व्यपक प्रचार प्रसार करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को शहरी क्षेत्र में माइकिंग करवाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर जिले के प्रत्येक मतदाता से अपील की जाय कि मतदाता अपना नाम मतदान केन्द्र जाकर अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची से अथवा ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन एप या वोटर्स सर्विस पोर्टल के माध्यम से जांच कर संतुष्ट हो लें कि उनका नाम संबंधित मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में दर्ज है. उन्होंने कहा कि यदि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है अथवा कोई अन्य त्रुटि है तो नाम पंजीकरण करने एवं सुधार आदि के लिए आवेदन समर्पित करने की जानकारी देते हुए प्रेरित किया जाए. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन के अलावा नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह नगर आयुक्त जावेद हुसैन, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रीति किस्कु, डीडीसी रवि आनंद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सहायक समाहर्ता रवि कुमार, सभी सहायक नगर आयुक्त, सभी कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbads-new-dc-madhavi-mishra-took-charge-said-lok-sabha-elections-are-the-first-priority/">धनबाद

की नई डीसी माधवी मिश्रा ने पदभार संभाला, कहा- लोस चुनाव पहली प्राथमिकता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही