Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध खनन और प्रदूषण को लेकर चलाएं नियमित जांच अभियान : उपायुक्त

Palamu : जिले में अवैध खनन, खनिज की ओवरलोडिंग और प्रदूषण पर नियंत्रण आवश्यक है. नियमित रूप से जांच अभियान चलाकर इस पर लगाम लगायें. गलत पाये जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें. यह निर्देश पलामू उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने दी. उपायुक्त ने कहा कि लीज एरिया से हटकर अवैध रूप से खनन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करें. समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए ये बातें कही. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-on-june-18-the-governor-will-participate-in-the-world-environment-day-program/">चाकुलिया

: 18 जून को राज्यपाल विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

समन्वय बनाकर करें काम- उपायुक्त

उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी और सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने को कहा. डीएमओ को एनजीटी के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करवाने का निर्देश दिया. साथ ही इसमें वन प्रमंडल पदाधिकारी को भी सहयोग लेने को कहा. वहीं जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने पूर्व की बैठकों के आलोक में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट दी. उन्होंने बताया कि 15 मई से 8 जून तक खनिज लदे कुल 3,486 वाहनों की जांच की गयी जिसमें 46 वाहन संचालकों पर कार्रवाई की गयी. बैठक में उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त रवि आनंद, अनुमंडल पदाधिकारी मेदिनीनगर राजेश साह, अनुमंडल पदाधिकारी छतरपुर एनपी गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद कमलेश्वर नारायण, डीएसपी सुरजीत कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-service-good-governance-and-welfare-of-the-poor-under-pm-modis-rule-babulal/">धनबाद

: पीएम मोदी के शासन में सेवा, सुशासन व गरीबों के कल्याण का काम- बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही