Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रुपा तिर्की मौत मामला: CBI ने की परिजनों से पूछताछ,पंकज मिश्रा भी बुलाये जा सकते हैं CBI ऑफिस

Advertisement
Advertisement
Ranchi: साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले की जांच सीबीआई कर रही है. इस मामले में सीबीआई ने रूपा तिर्की के परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने परिजनों से एएसआई शिव कनौजिया से बातचीत में उन्हें रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव की आवाज पहचानने को कहा गया. इसे भी पढ़ें -मात्र">https://lagatar.in/ram-kripal-construction-got-a-tender-worth-crores-of-jharkhand-bhawan-with-a-difference-of-only-re-1-revealed-through-rti/">मात्र

1 रुपये के अंतर से मिला था राम कृपाल कंस्ट्रक्शन को झारखंड भवन का करोड़ों का टेंडर! RTI से खुलासा

पूछताछ के लिए बुलाए जा सकते हैं पंकज मिश्रा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ में ये जानना चाहा कि उन्हें पंकज मिश्रा और अन्य लोगों की भूमिका पर कैसे संदेह हुआ. सूत्रों ने बताया कि पंकज मिश्रा को इस मामले की जांच कर रही सीबीआई की पटना शाखा के समक्ष पेश होने के लिए कहा जा सकता है.

क्या है मामला

साहिबगंज जिला की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की का शव 3 मई 2021 को सरकारी क्वार्टर में लटका हुआ पाया गया था. पुलिस ने शुरू में निष्कर्ष निकाला कि यह आत्महत्या का मामला था. बाद में पुलिस ने उनके सहयोगी शिव कुमार कनौजिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. वहीं रुपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव ने अपनी बेटी की हत्या को कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा दोषी ठहराया और झारखंड हाईकोर्ट में सीबीआई जांच के लिए एक याचिका दायर की. न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की एकल पीठ ने रिट याचिका 139/2021 पर सुनवाई करते हुए सीबीआई जांच का आदेश दिया था.

बातचीत के कुछ ऑडियो क्लिप सार्वजनिक हुए

साहिबगंज पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान, देवानंद उरांव की शिव कुमार कनौजिया के साथ बातचीत के कुछ ऑडियो क्लिप सार्वजनिक हुए थे. ऑडियो में देवानंद उरांव, शिव कुमार कनौजिया को अपनी बेटी से दूर रहने के लिए कहते हुए सुनाई दे रहे हैं. रूपा तिर्की और शिव कुमार कनौजिया एक दूसरे से शादी करना चाहते थे. सीबीआई इन तथ्यों के बारे में जानना चाहती है, इसलिए देवानंद उरांव का ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट कराना चाहती है. रूपा तिर्की का परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ था, लेकिन साथ ही वे यह मानने को तैयार नहीं हैं कि रूपा तिर्की ने इन्हीं कारणों से आत्महत्या की है. उसकी मां पद्मावत ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की रेप के बाद हत्या कर दी गयी. इसे भी पढ़ें –सऊदी">https://lagatar.in/corona-cases-increase-once-again-in-saudi-arabia-international-flights-banned/">सऊदी

अरब में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़े, इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर लगाया बैन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही