Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टोक्यो ओलंपिक टीम का हिस्सा रहे रूपिंदर पाल ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कहा

Advertisement
Advertisement
New Delhi :  टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे रूपिंदर पाल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया है. गुरूवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की. अपने 13 साल के लंबे करियर  में उन्होंने 223 मैच खेले और भारतीय हॉकी टीम को मजबूती दी. रूपिंदर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि मैं आपको भारतीय हॉकी टीम से संन्यास लेने के अपने फैसले से अवगत कराना चाहता हूं. पिछले कुछ महीने मेरे जीवन के सर्वश्रेष्ठ रहे. टोक्यो में अपनी टीम के साथ पोडियम पर खड़े होने के अनुभव को मैं जिंदगी भर नहीं भूल सकूंगा. उन्होंने आगे कहा कि  ‘मेरा मानना है कि अब समय आ गया है जब युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उस आनंद की अनुभूति का अवसर दिया जाए, जो  मैं भारत के लिए खेलते हुए  पिछले 13 साल से अनुभव कर रहा हूं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही