Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रामीण विकास सचिव ने योजनाओं की समीक्षा की, कहा- समय पर लक्ष्य करें पूरा

Advertisement
Advertisement
Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ. मनीष रंजन ने योजनाओं की समीक्षा की. सभी जिला के उप विकास आयुक्तों को निर्देश दिया कि वर्तमान में अमृत सरोवर सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है. जिसमें न्यूनतम एक एकड़ के भूखण्ड पर तालाबों का नवनिर्माण /जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के साथ-साथ उसके रख-रखाव एवं जीवीकोपार्जन हेतु ग्रामीणों की सहभगिता सुनिश्चित करना है. डॉ. मनीष रंजन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला के उप विकास आयुक्तों को संबोधित करते हुए ये बातें कही. इसे भी पढ़ें-चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-water-level-of-chandil-dam-is-decreasing-at-a-very-slow-pace-dozens-of-villages-are-still-submerged/">चांडिल

: काफी धीमी रफ्तार से घट रहा चांडिल डैम का जलस्तर, अब भी जलमग्न है दर्जनों गांव

मनरेगा समेत कई योजनाओं की समीक्षा

बैठक में सचिव द्वारा मनरेगा अन्तर्गत सभी लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का निदेश दिया गया. साथ ही प्रधान मंत्री आवास योजना और मनरेगा की समीक्षा भी की गई.डॉ मनीष रंजन ने मनरेगा अंतर्गत मानव दिवस सृजन में आवश्यक प्रगति का भी निदेश दिया. उन्होंने सभी डीडीसी को मानव दिवस सृजन में प्रगति लाने को कहा.

काम में तेजी लाने का निर्देश

बैठक के दौरान सबसे पहले मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी द्वारा मनरेगा में चल रहे योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी दी गयी. सचिव डॉक्टर मनीष रंजन ने मनरेगा योजना की जिलावार समीक्षा करते हुए जिन जिला में प्रगति धीमी है, वहां आवश्यक प्रगति लाने का निर्देश दिया.सचिव ने वर्षा ऋतु के अनुकूल मनरेगा कार्यों को करने को कहा. बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी योजना इत्यादि पर विशेष फोकस करने का निदेश सचिव ने दिया. सचिव ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का चयन करें और ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को पूर्ण भी करायें. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-matter-of-fixation-of-salary-of-non-teaching-employees-till-now-four-colleges-have-not-submitted-documents/">चाईबासा

: शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के वेतन निर्धारण का मामला, अब तक चार कॉलेज ने जमा नहीं किया दस्तावेज

समय पर लक्ष्य पूरा करें, नहीं मिले शिकायत-सचिव

सचिव डॉ मनीष रंजन ने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं में विकास आयुक्तों का महत्वपूर्ण रोल है. आप फ्री हैंड होकर काम करें, लक्ष्य पूरा करने पर ध्यान दें, लेकिन शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पर जोर दें. जिलों के खराब प्रदर्शन पर गहरा असंतोष व्यक्त किया गया. उन्होंने सभी उप विकास आयुक्तों को इस पर विशेष ध्यान देकर विभाग द्वारा अनुमोदित आवास मॉडल को जरुरत के अनुसार आंकलन करने को कहा. लाभुक सहमति से अगस्त 2022 के पूर्व सभी डिलेड आवास को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करवाने का निदेश दिया. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना अंतर्गत लम्बित आवासों पर विशेष ध्यान देते हुए पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें .ग्रामीण विकास विभाग सभागार में आयोजित बैठक में मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी, विशेष सचिव, ग्रामीण विकास विभाग राम कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग अरुण सिंह व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही