Search

 
 
 

ग्रामीण विकास सचिव ने मनरेगा योजना की समीक्षा की, एक लाख कूप का निर्माण नवंबर से पहले पूरा करने का आदेश

 
  Ranchi :  ग्रामीण विकास सचिव के श्रीनिवासन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मनरेगा योजना की समीक्षा की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रांची के सभी जिलों के डीडीसी शामिल हुए. समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए सचिव के श्रीनिवासन ने कहा कि मनरेगा कोई योजना नहीं, बल्कि यह ग्रामीणों के लिए रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम है. उन्होंने सभी उप विकास आयुक्तों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मनरेगा से जुड़ी योजनाओं की पूरी तरह से निगरानी की जाये. ताकि वह धरातल पर दिखाई दे.

अबुआ आवास योजना  :  2 लाख आवासों के निर्माण की पहली किस्त की राशि जारी

समीक्षा के दौरान ग्रामीण विकास सचिव को जानकारी दी गयी कि अबुआ आवास योजना के तहत पहले चरण में स्वीकृत किये गये 2 लाख आवासों के निर्माण की पहली किस्त की राशि जारी कर दी गयी है. उन्होंने आवास निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लाभुकों की चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाये. जिन्हें अबुआ आवास आवंटित हो चुके हैं और उनके पहला चरण का कार्य संतोषजनक है, तो उन्हें दूसरी क़िस्त की राशि जारी करें.

  योजना से स्वच्छ भारत मिशन की शौचालय निर्माण योजना को जोड़ें.

के श्रीनिवासन ने कहा कि अबुआ आवास योजना से स्वच्छ भारत मिशन के शौचालय निर्माण योजना को जोड़ें. स्वीकृत अबुआ आवास योजना के साथ शौचालय निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो. उन्होंने अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत 75 तालाबों के जीर्णोद्धार/निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त जलछाजन योजना की भी समीक्षा की

वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना में तेजी लाने का निर्देश 

ग्रामीण विकास सचिव ने बिरसा हरित ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना अंतर्गत जिलों में शत् प्रतिशत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत इस वर्ष नवंबर के पहले एक लाख कूपों का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना में तेजी लाने का निर्देश दिया. आधार बेस्ड पेमेंट की कमजोर प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इसमें तय लक्ष्य के अनुसार सुधार लाया जाये. बैठक में संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग जितेंद्र कुमार देव सहित सभी जिलों के उप विकास आयुक्त और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही