Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रामीण SP ऋषभ गर्ग की पहल, पुलिस बच्चों को दे रही कानून व करियर की शिक्षा

Jamshedpur: पुलिस की छवि अक्सर सख्त और डर पैदा करने वाली मानी जाती है, लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस इस धारणा को बदलने की कोशिश कर रही है. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस अधिकारी गांवों के स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं और उन्हें जीवन से जुड़ी जरूरी जानकारियां दे रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: पुलिस की छवि अक्सर सख्त और डर पैदा करने वाली मानी जाती है, लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस इस धारणा को बदलने की कोशिश कर रही है. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस अधिकारी गांवों के स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं और उन्हें जीवन से जुड़ी जरूरी जानकारियां दे रहे हैं.

 

इस पहल के तहत पुलिस सिर्फ कानून की जानकारी ही नहीं दे रही, बल्कि बच्चों को करियर के विकल्पों से भी परिचित करा रही है. थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी स्कूलों की सूची तैयार करें और तय कार्यक्रम के अनुसार वहां जागरूकता सत्र आयोजित करें. इन सत्रों में पुलिस अधिकारी बच्चों से सीधे संवाद कर उन्हें कानून, सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिक बनने के बारे में समझा रहे हैं.

Uploaded Image

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग की तस्वीर

 

अभियान के दौरान छात्रों को पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, नए कानून, साइबर अपराध और यातायात नियमों जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जा रही है. पुलिस अधिकारी बच्चों को यह भी बता रहे हैं कि कानून डराने के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा देने के लिए होता है. साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर ठगी से बचाव के तरीके भी समझाए जा रहे हैं.

 

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि स्कूल भ्रमण के दौरान यह सामने आया कि कई बच्चों को कानून और सुरक्षा से जुड़ी बुनियादी जानकारी भी नहीं है. इसी को ध्यान में रखते हुए मार्च 2026 से यह अभियान शुरू किया गया है. सप्ताह में एक या दो दिन अलग-अलग स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को जागरूक किया जा रहा है.

 

Uploaded Image

बच्चों को कानून की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दसवीं और बारहवीं के छात्रों को पुलिस सेवा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है. उन्हें लक्ष्य तय करने, तैयारी की रणनीति बनाने और सफलता के तरीके बताए जा रहे हैं. पुलिस अधिकारी बच्चों को जरूरत पड़ने पर सीधे संपर्क करने की भी सलाह दे रहे हैं.

 

इस अभियान में ग्रामीण एसपी के साथ डीएसपी और थाना स्तर के अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं. पुलिस का कहना है कि यह पहल आगे भी जारी रहेगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में जागरूकता बढ़े और वे सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बन सकें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही