Search

 
 
 

रामगढ़: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का लाभ उठाएं ग्रामीण - सुधीर मंगलेश

 
Ramgarh: दुलमी प्रखंड की दुलमी पंचायत में शुक्रवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, प्रमुख रेणु देवी, उपप्रमुख धर्मवीर महतो, नोडल पदाधिकारी के रूप में भूअर्जन पदाधिकारी बिजेंद्र कुमार, गंगा चौधरी, राकेश कुमार, प्रकाश करमाली आदि उपस्थित थे. बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन राज्य सरकार द्वारा आम जनता को उनकी पंचायत में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है. विशेषकर ग्रामीण जनता इसका लाभ उठाएं. अतिथियों ने विभिन्न विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया. लाभुकों को अबुआ आवास, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, फूलो झानो योजना के तहत चेक, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, सावित्री किशोरी स्मृति योजना व सामाजिक योजना का फार्म दिया गया. दर्जनों छात्रों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी शशि सिन्हा, मुखिया प्रमेशवर पटेल, शेख बहादुर, संजय प्रसाद व अंचल व प्रखंड के कई कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-governor-met-amit-shah-discussion-in-political-circles-presidents-rule/">पश्चिम

बंगाल के राज्यपाल अमित शाह से मिले, राजनीतिक गलियारों में चर्चा… लगेगा राष्ट्रपति शासन !
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही