Search

 
 
 

आरयू सेंट्रल लाइब्रेरी हादसा मामलाः मृतक के परिजनों को 4 लाख मुआवजा और नौकरी

 
Ranchi: पिछले दिनों रांची विश्वविद्यालय के सेंट्रल लाइब्रेरी की छत का हिस्सा टूट के गिरने से एक छात्र की मौत हो गई थी. इसके बाद छात्रों ने सड़क जाम कर दिया था. वहीं रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत सिन्हा ने जांच कमेटी बनाई थी. जांच कमेटी की रिपोर्ट अभी तक नहीं आयी है. कमेटी के अध्यक्ष प्रो. सुदेश कुमार ने बताया कि अभी इसकी जांच चल रही है. हमारी टीम घटना स्थल का दो बार निरीक्षण कर चुकी है. जांच पूरी होने के बाद जल्द इसकी रिपोर्ट कुलपति को सौंप देंगे. बता दें कि 14 जून को सेंट्रल लाइब्रेरी की छत का एक हिस्सा टूट के गिरने से मंतोष बेदिया नामक छात्र की मौत हो गई थी. जिसके बाद कुलपति ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी. इसे भी पढ़ें- पटना">https://lagatar.in/hemant-soren-said-in-patna-meeting-this-fight-is-to-save-the-country-constitution-and-federal-structure/">पटना

बैठक में बोले हेमंत सोरेन- यह लड़ाई देश, संविधान और संघीय ढांचा बचाने की है

मंतोष के परिजनों को मिला मुआवजा

मृतक मंतोष बेदिया के परिजनों को चार लाख रुपए मुआवजा और उसके छोटे भाई को अनुबंध पर नौकरी दिया गया है. मंतोष के छोटे भाई अरविंद बेदिया को इतिहास विभाग में फोर्थ ग्रेड में नौकरी दी गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही