Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होली पर भी आरयू के कॉन्ट्रैक्ट एसिस्टेंट प्रोफेसरों को नहीं मिला मानदेय

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ त्रिभुवन कुमार साही और महासचिव डॉ रामकुमार तिर्की ने बयान जारी कर के कहा है कि अनुबंध सहायक प्राध्यापकों के घर होली फिकी रहेगी. होली पर अनुबंधित सहायक प्राध्यापकों को मानदेय नहीं मिला है. मानदेय नहीं मिलने के कारण होली में हम अपने बच्चों को नए कपड़े नहीं ले पाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि पर्व त्यौहार पर शिक्षकों को मानदेय नहीं दिया जाता है. इससे पहले हमें दिवाली में भी मानदेय नहीं दिया गया था. उन्होंने रजिस्ट्रार डॉ एमसी मेहता के बयान को भी गलत बताया और खंडित किया. दरअसल, रजिस्ट्रार डॉ एमसी मेहता ने बीते शनिवार को बयान दिया था कि अनुबंधित सहायक प्राध्यापक जिन्होंने बिल जमा कर दिया है उन्हें भुगतान कर दिया गया. जबकि कोई भुगतान नहीं किया गया है. हम इस बात का खंडन करते हैं. खुद अपने विभाग से ही रजिस्ट्रार को पता कर लेना चाहिए कि बिल कब से जमा है. सरकारी शिक्षकों का भुगतान कर दिया गया है, लेकिन सहायक प्राध्यापकों का भुगतान नहीं किया गया है. अनुबंध शक्षकों को छोड़ के भुगतान किया गया. इसे भी पढ़ें- कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-dr-bn-prasad-principal-of-sb-college-chandil-transferred/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : एसबी कॉलेज चांडिल के प्राचार्य डॉ बीएन प्रसाद का तबादला

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही