Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RU का पीजी हॉस्टल हुआ जर्जर, दो माह में तोड़ने का होगा आदेश

Advertisement
Advertisement
Virendra rawat Ranchi: रांची विश्वविद्यालय का पीजी हॉस्टल पूरी तरह से जर्जर हो गया है. पीजी बिल्डिंग के हॉस्टल को तोड़ने का जल्द रांची विश्वविद्यालय आदेश जारी कर सकता है. रांची विश्वविद्यालय के वार्डन अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीजी बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर है और विश्वविद्यालय इसे तोड़ने को लेकर दो माह में आदेश जारी कर देगा. पीजी बिल्डिंग पर पूरी तरह पुराने छात्रों का कब्जा है. विश्वविद्यालय को पीजी बिल्डिंग के छात्रावास से किसी भी प्रकार का राजस्व नहीं आता है. जबकि विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहने के लिए रांची विश्वविद्यालय द्वारा 3 हजार रुपये सालाना शुल्क निर्धारित किया गया है. लेकिन यह शुल्क रांची विश्वविद्यालय को 10 वर्षों से नहीं मिला है. रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू राजकुमार शर्मा ने बताया कि हॉस्टल को तोड़कर उसकी जगह पर लाइब्रेरी का निर्माण किया जाना है. इसे लेकर जल्द टेंडर निकाली जाएगी. साथ ही विश्वविद्यालय छात्रों के लिए जल्द छात्रावास का भी निर्माण कराया जाएगा. पीजी बिल्डिंग के हॉस्टल में लगभग 500 से अधिक छात्र रहते हैं. अगर हॉस्टल टूटता है तो छात्रों को किराये पर मकान लेकर पठन- पाठन का कार्य करना पड़ेगा. [caption id="attachment_236885" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/RU.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रांची यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट (फाइल)[/caption] इसे भी पढ़ें-अंडर-19">https://lagatar.in/under-19-world-cup-cricket-india-became-champion-for-the-fifth-time-beat-england-by-four-wickets-in-the-final/">अंडर-19

विश्व कप क्रिकेट : भारत रिकॉर्ड पांचवीं बार बना चैंपियन, फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से हराया

हॉस्टल परिसर में दो लोगों की हो चुकी हत्या

रांची विश्वविद्यालय के हॉस्टल में इससे पूर्व 2 विद्यार्थियों की हत्या हो चुकी है. हत्या के बाद विश्वविद्यालय ने कई बार हॉस्टल पर अपना कब्जा जमाने की का प्रयास किया, लेकिन हर बार रांची विश्वविद्यालय प्रशासन को हार का सामना करना पड़ा है. हॉस्टल पर सीनियर छात्रों का कब्जा है. सीनियर छात्र ही अपने हिसाब से हॉस्टल को चला रहे हैं. हॉस्टल में प्रवेश से पहले छात्रों की अनुमति लेनी पड़ती है, तभी हॉस्टल में प्रवेश मिल पाता है. यह हाल सामान्य दिनों में है. हॉस्टल पर पूरी तरह से विद्यार्थियों ने कब्जा कर रखा है. विश्वविद्यालय को हॉस्टल से संबंधित कोई जानकारी तक नहीं मिलती है.

मेस बंद, किचन जर्जर हालत में, आरयू की होती हैं छवि धूमिल

रांची विश्वविद्यालय के पीजी हॉस्टल की स्थिति जर्जर है. मेस वर्षों से बंद है, किचन पूरी तरह से जर्जर अवस्था में है.हॉस्टल में रह रहे विद्यार्थी अपने से खाना पका कर खाते हैं. हॉस्टल की खबरें अक्सर मीडिया में आती हैं. जिससे रांची विश्वविद्यालय की छवि धूमिल होती है. विश्वविद्यालय हॉस्टल को तोड़ने की दिशा कार्रवाई जल्द करने वाला है. इसे भी पढ़ें-गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-training-program-on-fitness-in-banshidhar-nagar-advice-on-doing-yoga/">गढ़वा:

बंशीधर नगर में फिटनेस पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, योगा करने की सलाह

आलीशान होगा पाजी का नया हॉस्टल और लाइब्रेरी

रांची विश्वविद्यालय के बीएसडब्ल्यू राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीजी हॉस्टल को तोड़ने के बाद उसके स्थान पर नए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा. साथ ही विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी. इसके अलावा हॉस्टल परिसर का घेराव किया जाना है. जिसके लिए चारदीवारी का निर्माण होगा हॉस्टल और लाइब्रेरी आलीशान होगी. जिसमें मूलभूत सुविधाएं विद्यार्थियों को मिलेंगी. विद्यार्थियों को हॉस्टल खाली करने का जल्द नोटिस दिया जायेगा. अगर विद्यार्थियों द्वारा हॉस्टल नहीं खाली किया गया तो बलपूर्वक हॉस्टल खाली कराया जाएगा. विश्वविद्यालय ने इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली है. जल्द ही विभागीय बैठक होगी और उस पर मुहर लगेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही