Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य स्तरीय बनेगा RU का वॉलीबॉल कोर्ट, 14 लाख रुपये होंगे खर्च

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  रांची यूनिवर्सिटी का एकमात्र और अधूरा बना वॉलीबॉल कोर्ट जल्द ही राज्य स्तरीय बनेगा. इसके लिए रांची विश्वविद्यालय के खेल विभाग ने यह निर्णय लिया है. बताते चलें कि लंबे समय से रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर में एक वॉलीबॉल कोर्ट बन रहा है, जो आज तक पूरा नहीं हो पाया. वॉलीबॉल कोर्ट सिंथेटिक कोर्ट में बनना है. इस कोर्ट को बनाने में रांची विश्वविद्यालय की ओर से 14 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं. लगभग 4 माह से काम रुका हुआ था.  इसे एक बार फिर विश्वविद्यालय के खेल विभाग ने चालू करने का निर्णय लिया है. बताते चलें कि 18 फीट लंबा और 9 फीट चौड़ा यह वॉलीबॉल कोर्ट बनना है. जिसे अब रांची विश्वविद्यालय ने राज्य स्तर का कोर्ट बनाने का निर्णय लिया है.

पहले से अधिक बड़ा होगा वॉलीबॉल कोर्ट

विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक पूर्व में जो खाका इसके लिए तैयार किया गया था, उसे एक बार फिर बदला जा रहा है. यह भी संभावना जताई जा रही है कि कोर्ट को बनाने का बजट बढ़ाया जा सकता है. मिली जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर 2021 को इसके निर्माण संबंधी फाइल विश्वविद्यालय के खेल विभाग को भेजी गई थी. जहां से 12 नवंबर को फाइल डीएसडब्ल्यू कार्यालय पहुंची और उसी दिन रजिस्ट्रार के पास पहुंच गई थी. 13 नवंबर को ही फाइल को विभागीय इंजीनियर को भेज दिया गया था. जिसके बाद से यह मामला पेंडिंग पड़ा हुआ था. जिसे अब एक बार फिर शुरू करने का निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें – विधानसभा">https://lagatar.in/assembly-government-will-accommodate-non-formal-education-instructors-after-consultation-with-law-department-jagarnath/">विधानसभा

: विधि विभाग से विमर्श के बाद अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों को समायोजित करेगी सरकार : जगरनाथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही