Search

 
 
 

खेलो विश्वविद्यालय में आरयू की महिला योग टीम ने जीता कांस्य पदक

 
Ranchi : काशी हिंदू विश्वविद्यालय आईआईटी में आयोजित खेलो विश्वविद्यालय गेम्स प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय की योग (गर्ल्स) टीम ने कांस्य पदक जीता है. रांची विश्वविद्यालय की गर्ल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार सिन्हा ने इस सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी है. उन्होंने योग टीम के सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. इस टीम में आकांक्षा कुमारी, सरिता कुमारी, पम्मी कुमारी, आकृति राज, रिया सेन, कुमारी नीलांजना शामिल थी. टीम की कोच रजनी बक्शी और मैनेजर के रूप में मोहम्मद कैफ्फी थे. कुलसचिव डॉ. मुकुल चन्द मेहता, वीसी की ओएसडी डॉ. स्मृति सिंह, योग विभाग की डायरेक्टर डॉ. मधुलिका वर्मा, योग विभाग के को-ऑर्डिनेटर डॉ. गुरु चरण साहु, स्पोर्ट को-ऑर्डिनेटर राजेश गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-universitys-vc-dr-ajit-kumar-sinha-took-charge-of-vbu/">रांची

यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने लिया विभावि का प्रभार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही