Search

 
 
 

त्योहारी सीजन में दिल्ली-टाटानगर ट्रेनों में बढ़ी भीड़, हिसार से टाटानगर तक ट्रेन चलाने का प्रस्ताव

Ranchi News : त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हिसार से टाटानगर के बीच नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है.
 
ट्रेन

Ranchi News : त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले नई दिल्ली से टाटानगर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है. अक्टूबर और नवंबर में कई तारीखों पर टिकट मिलना मुश्किल हो गया है. कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि कुछ में बुकिंग बंद हो गई है.

 

नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस और आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस में यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. 15-16 अक्टूबर और 5-7 नवंबर की यात्रा के लिए कई श्रेणियों में सीटें उपलब्ध नहीं है.

 

7 नवंबर को नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के 3A कोच में वेटिंग 202 तक पहुंच गई है. वहीं, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में कई श्रेणियों में फिलहाल टिकट की बुकिंग नहीं हो रही है. (रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

 

ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने हिसार से टाटानगर के बीच नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. प्रस्ताव के अनुसार,  ट्रेन हिसार से चलकर दिल्ली, कानपुर, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, हजारीबाग रोड, बरकाकाना, मुरी और चांडिल होते हुए टाटानगर, आदित्यपुर या घाटशिला तक जाएगी.

 

प्रस्तावित ट्रेन करीब 1513 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इसे 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक साप्ताहिक ट्रेन के रूप में चलाने का प्रस्ताव है. इस दौरान ट्रेन के कुल 16 अप-डाउन ट्रिप चलाने की योजना है. इस ट्रेन की खास बात यह होगी कि टाटानगर में इसके लिए सेकेंडरी मेंटेनेंस की जरूरत नहीं होगी. ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के बाद वहीं से वापस रवाना हो सकेगी.

 

अगर रेलवे इस प्रस्ताव को मंजूरी देता है, तो त्योहारी सीजन में दिल्ली और टाटानगर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है. इससे मौजूदा ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव भी कम होने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही